कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : फेनेल ने कहा, खेलों के बाद ही भारत को शाबाशी

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल परिसंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल राष्ट्रमंडल खेलों की समाçप्त के बाद ही भारत को शाबाशी देना चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब भारत को ब़डी शाबाशी देंगे, फेनेल ने कहा, ""अभी कुछ दिन और बाकी हैं और वास्तविक शाबाशी तो खेलों की समाçप्त के बाद ही दी जाएगी।
"" कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पहुंचे फेनेल वहां चल रहे उच्चास्तरीय प्रतियोगिता से प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें खेलों के इस आयोजन को लेकर गर्व महसूस हो रहा है। फेनेल ने शूटिंग रेंज में आईएएनएस को बताया, ""प्रतियोगिता बहुत ही अच्छी चल रही है। सिर्फ प्रतियोगिता ही अच्छी नहीं है, सुविधाएं भी उच्चा श्रेणी की हैं। उन्होंने (भारत) अंतिम क्षण में काम किया और मुझे हर हाल में यह बात कहनी चाहिए कि उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है।"" फेनेल ने कहा, ""सभी आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार हो रहे हैं। कोई भी प्रतिस्पर्धा रद्द नहीं हुई है।
सभी आयोजन अंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुए हैं और प्रत्येक व्यक्ति इन खेलों पर गर्व कर सकता है। अब मीडिया को इस आयोजन के बारे में सकारात्मक बातें करनी चाहिए।"" शुरू में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के मुखर आलोचक रहे फेनेल ने कहा कि सभी ब़डे खेलों में संचालन संबंधी समस्याएं हमेशा रही हैं। फेनेल ने कहा, ""सभी प्रमुख विविध रंगी खेलों में संचालन संबंधी समस्या रही है। वह समस्या यहां भी रही, लेकिन हमने समय रहते उन समस्याओं को ठीक कर लिया।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें