कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जनरल मोटर्स ने 4.7 अरब डॉलर का सरकारी ऋण चुकाया

वाशिंगटन। वाहन निर्माण क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स ने 4.7 अरब डॉलर के सरकारी ऋण का भुगतान कर दिया है। सरकार ने यह ऋण कंपनी को पिछले साल जारी किया था।
वित्त विभाग की ओर से बुधवार को कहा गया कि जनरल मोटर्स ने 6.7 अरब डॉलर के कुल सरकारी ऋण को ऋण की परिपक्वता अवधि पूरी होने से पांच साल पहले ही चुकता कर दिया। वित्त मंत्री टिम गीथनर ने कहा, ""निर्धारित समय से पहले ही जनरल मोटर्स द्वारा ऋण चुकता किए जाने से हम उत्साहित हैं और विश्वास है कि कंपनी मजबूती की ओर बढ़ रही है।"" पिछले वर्ष आर्थिक मंदी की चपेट में आई कंपनी धीरे-धीरे संकट से उबर रही है। अधिकांश सरकारी नियंत्रण और कारों की बिक्री में इजाफे के बावजूद कंपनी को लगातार अरबों डॉलर का नुकसान उठाना प़डा है।
बुश प्रशासन ने मंदी के दौरान वित्तीय उद्योग को उबारने के लिए 700 अरब डॉलर की एक सरकारी योजना शुरू की थी। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाहन निर्माण उद्योग के लिए इस योजना को विस्तार दे दिया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें