लंदन। हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद गायक लिल वेन ने अपना नया एलबम आई एम नॉट ए ह्यूमन बीइंग जारी किया है। इस एलबम के साथ ही वेन के एलबमों की संख्या आठ हो गई है।
जेल में बंद वेन ने एक साक्षात्कार में कहा, इस एलबम को तैयार करने में बडा मजा आया। मैं अपने गानों को रिकॉर्ड करने में बडा सुकून महसूस करता हूं। इसके अलावा वेन ने जेल में रहते हुए अपने प्रशंसकों से मिले संदेशों के बारे में भी चर्चा की।





















