कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मथुरा में दो ट्रेनों में भीषण टक्कर से 14 की मौत एवं कई घायल

मथुरा,मथुरा में आज त़डके करीब 5:30 बजे मथुरा से 8 किलोमीटर दूर बाजना पुल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर 2 ट्रेनों में भीषण टक्कर हो गई जिसमे 14 लोगों की मौत एवं 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों ट्रेने दिल्ली की और जा रही थी और एक ही ट्रेक पर थी, हादसे का कारण चेन पुलिंग माना जा रहा है। मथुरा में मेव़ाड एक्सपे्रस रेलेव ट्रेक पर ख़डी थी उसी ट्रेक पर गोवा सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस आ गई जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
गोवा एक्सपे्रस का इंजन सीधे मेव़ाड एक्सपे्रस की पीछे बोगियो में जा घुसा जिससे एक बोगी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जगह पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है सेना भी बचाव कार्य में जुटी है। गैस कटर द्वारा बोगियो को काटकर उसमें फंसे यात्रियों को निकाले जाने की कोशिश की जा रही है एवं घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रेलवे की ओर से हेल्पलाईन नम्बर जारी किए गए है जिनसे जानकारी ली जा सकती है।
हैल्पलाईन नम्बर :-
मथुरा :0565-2402008
पुरानी दिल्ली : 011-26967332
नई दिल्ली : 011-23740020

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें