नई दिल्ली। खेल मंत्री एमएस गिल के हाथों रूखा बर्ताव झेलने वाले शीष्ü पहलवान सुशील कुमार के कोच सतपाल सिंह ने कहा कि खेल मंत्री के व्यवहार से उनका अपमान नहीं हुआ। सतपाल ने कहा कि गिल के व्यवहार से मेरा अपमान नहीं हुआ। वह मेरे बडे है और मैं उनका सम्मान करता हूं। सुशील कुमार मेरा शिष्य है।
उन्होंने कहा कि मैने कई विश्व स्तरीय पहलवान तैयार किए है। सुशील उनका एक उदाहरण है। खेल मंत्री जो भी करे मै उसे हमेशा आशीर्वाद की तरह लूंगा। मैं अपने देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरे शिष्य राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ढेरों पदक जीतेंगे।
भारत समाचार
गिल के व्यवहार से मेरा अपमान नहीं हुआ : सतपाल सिंह





















