कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खिलाडियों को भारत भेजने का प्रश्न ही नहीं: कीवी प्रधानमंत्री

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने मंगलवार को कहा कि खिलाडियों के लिए बनाए गए खेल गांव में अगर सफाई और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहीं तो उनका देश किसी भी हाल में खिलाç़डयों को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नई दिल्ली नहीं भेजेगा।

की ने कहा कि ऎसे में जबकि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने खेल गांव को गंदा करार दिया है, खिलाडियों को नई दिल्ली भेजने के बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस बयान से एक दिन पहले की ने कहा था कि नई दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद के करीब हुई गोलीबारी की घटना के बावजूद राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना चाहिए। रविवार को उस घटना में ताइवान के दो नागरिक घायल हुए थे। अपने इस बयान से उलट की ने मंगलवार को कहा कि खेल गांव में सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था की शिकायतों के बाद वह काफी व्यथित हैं। समाचार पत्र "न्यूजीलैंड हेराल्ड" ने की के हवाले से लिखा है, ""मैं जिस स्थिति की कल्पना कर रहा हूं, अगर खेल गांव में वैसी ही स्थिति बनी रही तो हम अपने खिलाç़डयों को नई दिल्ली नहीं भेजेंगे। हम इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहेंगे कि हमारे खिल़ाडी स्वस्थ रहें और अच्छा प्रदर्शन करें।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें