कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गोदरेज सिक्युरिटी का 75 प्रतिशत बाजार साझेदारी का लक्ष्य

कोलकाता। गोदरेज समूह की इकाई, गोदरेज सिक्युरिटी सल्यूशन्स (जीएसएस) ने अगले पांच वर्षो के दौरान 75 प्रतिशत बाजार साझेदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है।

फिलहाल कंपनी की 70 प्रतिशत बाजार साझेदारी है। यह जानकारी कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यहां दी। जीएसएस के व्यापार प्रमुख एवं उपाध्यक्ष दारा ई. बाइरामजी ने बताया, ""हमने अगले पांच वर्षो में 75 प्रतिशत बाजार साझेदारी और 1,000 करो़ड रूपये (2013-14) के कारोबार का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष के कारोबार का लक्ष्य 500 करो़ड रूपये है।"" गोदरेज एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की एक इकाई, जीएसएस ने शहर में डिफेंडर जेड प्लस आलमारियां लांच की। यह कंपनी चोरी एवं आग प्रतिरोधी तिजोरियां, काफर्स, डेटा आलमारियां, सर्विलांस सिस्टम्स, ट्रैकिंग सिस्टम्स और मेटल डिटेक्टर के अलावा अन्य कई उत्पाद बनाती है। बाइरामजी ने कहा कि जीएसएस 75 प्रतिशत से अधिक बाजार साझेदारी नहीं चाहेगी। इससे बाजार में कंपनी का एकाधिकार हो जाएगा और प्रतिस्पर्धा रूकेगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें