कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मालग़ाडी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिल्ली-हाव़डा रेलमार्ग पर मंगलवार को एक मालगाडी़ के पटरी से उतर जाने से इस व्यस्त रेलमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। औरैया के कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब नौ बजे गाजियाबाद से मुगलसराय जा रही मालग़ाडी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
इटावा के स्टेशन अधीक्षक पी. के. कमल ने संवाददाताओं को बताया कि मालग़ाडी के डिब्बों के पटरी से उतरने से से रेल परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पटरी से उतरे डिब्बों को रेलमार्ग से हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कई मीटर तक रेलमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कर्मचारी उसे ठीक कर रहे हंै। जल्द यातायात सुचारू हो जाएगा।
घटनास्थल इटावा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के परिक्षेत्र में आता है। रेल अधिकारियों के मुताबिक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें