अगरतला। भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार नईम अहमद मामून लंकामूरा सीमा चौकी के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। सीमा सुरक्षा बल ने उसे पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक बताने वाले इस व्यक्ति ने चार साल पहले नौकरी के लिए कश्मीर के अनंतनाग जिले की यात्रा की थी। पुलिस ने उसके पास से फर्जी पासपोर्ट और कुछ पाकिस्तनी मुद्रा बरामद की है।





















