नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों 9 से 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। इस बार यह बढोतरी पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढाने के नाम पर की गई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 11 पैसे बढकर 51.56 रूपए प्रति लीटर हो गए है, जबकि डीजल 9 पैसे महंगा होकर 37.71 रूपए प्रति लीटर हो गया है। पूरे देश में पेट्रोल के दाम 11 से 12 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल 9 से 10 पैसे महंगा हो गया है। देशभर के पेट्रोल डीलरों ने कमीशन में बढोतरी किए जाने की मांग को लेकर 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की धमकी दी थी।
भारत समाचार
फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम





















