नई दिल्ली। सर्वोच्चा न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा सचिव एन. श्रीनिवासन को अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं ल़डने देने की मांग संबंधी याचिका पर मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। बीसीसीआई अध्यक्ष पद का चुनाव 29 सितम्बर को होना है।
श्रीनिवासन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव ल़डने वाले हैं लेकिन बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ए.सी. मुथैया ने उनको चुनाव में ख़डा होने से रोकने को लिए न्यायालय में याचिका दायर की थी। मुथैया ने अपनी याचिका में कहा है कि श्रीनिवासन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मालिक हैं और इस हैसियत से उनका बीसीसीआई अध्यक्ष बनना क्रिकेट के हित में नहीं है। श्रीनिवासन सीमेंट की प्रमुख कंपनी-इंडिया सिमेंट्स के मालिक हैं।
भारत समाचार
बीसीसीआई प्रमुख के चुनाव पर सर्वोच्चा न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा





















