नई दिल्ली। एसबीआई के राइट इश्यू के बारे में 15 दिन के भीतर कोई फैसला आने की उम्मीद है। वित्त सचिव आर गोपालन ने गुरूवार को यहां यह बात कही। गोपालन ने कहा कि राइट इश्यू को मंजूरी देने से पहले इस बात का आंकलन करने की जरूरत है कि इससे बजटीय असर तो नही पडेगा। उधर बैंक के अध्यक्ष ओपी भट्ट ने कहा कि बैकिंग तंत्र में वर्तमान स्तरपर तरलता को लेकर कुछ तंगी महसूूस की जा रही है।
भट्ट ने कहा कि वर्तमान में तरलता की जो स्थिति हैं निश्चित रूप से उससे असहजता महसूस हो रही है।
भारत समाचार
एसबीआई के राइट इश्यू का फैसला 15 दिन में





















