कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गिब्स के दावे बेबुनियाद: स्मिथ

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपने साथी खिल़ाडी हर्शेल गिब्स द्वारा अपनी आत्मकथा "टू द प्वाइंट" में किए गए सभी दावों को बेबुनियाद बताया है।

समाचार पत्र "केप टाइम्स" ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, ""मुझे गिब्स की बातों से निराशा हुई है। अगर टीम के अंदर ऎसी कुछ बात होती तो हम 1990 के बाद लगातार सफलताएं अर्जित नहीं कर रहे होते। "" गिब्स ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि दक्षिण अफ्रीकी खिल़ाडी विदेशी दौरों में यौन संबंध, मादक पदार्थो के सेवन में लिप्त रहे हैं। इस दौरान अभद्रता भी चरम पर थीं और टीम में कुछ वरिष्ठ खिलाडियों के दबदबे के कारण जूनियर खिलाडियों को भी इस दौरान बहुत कुछ सहना प़डा। गिब्स ने लिखा है कि स्मिथ ने टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाडियों जैक्स कैलिस, एबी डीविलियर्स और मार्क बाउचर के साथ मिलकर खुद को इतना ताकतवर बना लिया था कि उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल सकता था। इस पूरे प्रकरण पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स एसोसिएशन के प्रमुख टोनी आईरिस ने कहा है, ""हमने इस मामले पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (बोर्ड) के मुख्य कार्यकारी गेराल्ड मजोला से बातें की है लेकिन अब तक सीएसए ने इस किताब को नहीं पढ़ा है। इस पर अंतिम फैसला किताब पढ़ने के बाद ही लिया जाएगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें