कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ग्वांगझू एशियाई में होंगे सबसे ज्यादा डोप टेस्ट

बीजिंग। ग्वांगझू में होने वाले 16वें एशियाई खेलों में इन खेलों के इतिहास में सबसे अधिक डोप टेस्ट होंगे। चीन की डोपिंग निरोधक एजेंसी के उप महानिदेशक झाओ जियान ने कहा, हम एशियाई खेलों के दौरान मूत्र के 1500 और खून के 200 नमूनों की जांच करेंगे।

डोपिंग नियंत्रण के प्रभारी इस अधिकारी ने कहा कि यह एशियाई खेलों के लिए रिकार्ड है और हम छह नवंबर से काम शुरू करेंगे। दोहा एशियाई खेल 2006 में 1200 नमूनों की जांच की गई थी। तब पहली बार खून के नमूने लिए गए थे। मूत्र के नमूनों की जांच बीजिंग में एजेंसी की लेबोरेटरी में होगी जहां 2008 ओलंपिक खेलों के दौरान भी डोप टेस्ट हुए थे। रोजाना ये नमूने बीजिंग लाए जाएंगे। बीजिंग ओलंपिक की ही तरह 24 घंटे में नतीजे बता दिए जाएंगे जबकि पॉजीटिव नतीजे 48 घंटे में बताए जाएंगे। झाओ ने बताया कि ग्वांगझू खेलों के दौरान डोप नियंत्रण में 100 कर्मचारी और लेब में 30 कर्मचारी कार्यरत होंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें