चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रवि़ड मुनेत्र क़डगम (एआईडीएमके) की अध्यक्ष जे. जयललिता ने गुरूवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि पर आरोप लगाया कि वह कर्नाटक से कावेरी नदी के जल में राज्य का हिस्सा दिलाने की बात कहकर लोगों से "छल" कर रहे हैं। जयललिता ने आरोप लगाया, ""करूणानिधि का ध्यान गठबंधन में साझेदार "हाथ" (कांग्रेस का चुनाव चिह्न) को बचाने पर है, न कि तमिलों को उनका हक दिलाने पर।"" करूणानिधि के इस बयान पर कि कर्नाटक से कावेरी के जल में अपना हिस्सा लेने के लिए कानूनी कदम उठाएंगे, जयललिता ने कहा, ""मेरे बयान जारी करने के बाद ही उन्होंने पानी छो़डने के लिए कर्नाटक सरकार को पत्र लिखा।"" जयललिता के अनुसार पानी की कमी के चलते कावेरी दियारा क्षेत्र में "साम्बा" धान की फसल चौपट होने को है।
भारत समाचार
कावेरी पर लोगों को गुमराह कर रहे करूणानिधि : जयललिता





















