कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आतंकवाद से सर्वाधिक नुकसान आम आदमी का : अंसारी

जालंधर। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज यहां कहा कि आतंकवाद से केवल आम आदमी को नुकसान होता है और आतंकवाद प्रभावितों की मदद के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।
हिंद समाचार समूह की ओर आयोजित शहीद परिवार फंड वितरण समारोह में शिरकत करने यहां पहुंचे अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने में पहले भी पंजाब आगे था और आज भी है। आतंकवाद का दंश आम जनता को अधिक झेलना पडता है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद का प्रभाव सबसे अधिक बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो पर होता है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारा मुल्क बहुत बडा है। कभी कभी गडबडी होती रही है जिसके लिए केवल सरकारी मदद की ही नहीं बल्कि समाज की मदद की भी आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा, आतंकवाद से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकारी मुआवजा पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसकी मदद के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। सरकार की ओर से मुआवजा लोगों को मिलना चाहिए, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है ऎसे पीडितों की मदद के लिए समाज के लोगों का आगे आना जरूरी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें