कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खनिकों पर बनेगी फिल्म

सेन्टियागो। चिली के निर्देशक रॉडरिगो ऑर्टुजर खदान में महीने से फंसे 33 खनिकों पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म से होने वाली पूरी कमाई खनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर दी जाएगी।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक ऑर्टुजर ने रेडियो कोऑपरेटिवा से कहा, ""चिली में इस फिल्म से बॉक्सऑफिस पर जितनी भी कमाई होगी वह पूरा पैसा सीधे उस फाउंडेशन को पहुंचा दिया जाएगा जो कि खनिकों के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की देख-रेख करेगी।"" सेन्टियागो से करीब 830 किलोमीटर दूर स्थित एक खदान में 33 मजदूर फंसे हुए हैं। ऑर्टूजर ने बताया कि फिल्म को अस्थायी तौर पर "लॉस 33" शीर्षक दिया गया है और इस फिल्म में खदानों में काम करने वाले मजदूरों की दयनीय स्थिति के मानवीय पक्ष को उभारा जाएगा हालांकि इसमें अन्य दृष्टिकोण भी रहेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें