कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पैनासोनिक ओपन टूर्नामेंट : रंधावा संयुक्त 16वें स्थान पर

क्यातो (जापान) 28 सितंबर। पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के चौथे और अंतिम दौर में पांच ओवर 76 के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण ज्योति रंधावा 16वें स्थान पर रही है। ज्योति को जोयो कंट्री क्लब में तेज हवाओं के बीच काफी परेशानियां को सामना करना प़डा। दिल्ली के इस गोल्फ ने कुल दो ओवर 286 का स्कोर बनाया। एक अन्य भारतीय गगनजीत भुल्लर का स्कोर भी ओवर पार रहा। वह कुल दस ओवर 294 के साथ संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर रहे। रंघावा की शुरूआत बेहद खराब रही और उन्होंने पहले होल में बोगी और दूसरे में डबल बोगी कर दी। उन्होंने पहले नौ हाल में पार स्कोर बनाया। अंतिम नौ होल में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा और उन्होंने 10वे, 13वें, 16वें और 18वें होल मे शाट गंवाये। बीच में दो बर्डी भी उनको ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा पायी। जापान के देवसुक मारूयामा (276) ने चार स्ट्रोक की बढत के साथ खिताब हासिल किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें