नई दिल्ली। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हरिओम राष्ट्रमंडल खेलों की 50 मीटर प्रोन पेयर्स स्पर्धा में अपने प्रदर्शन से निराश थे। उनके निराशाजनक प्रदर्शन के चलते ही गगन नारंग राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवां स्वर्ण पदक चूक गए। हरिओम ने इस बात को स्वीकार भी किया।
उन्होंने कहा कि हां, मेरे खराब प्रदर्शन की वजह से ही हम पदक जीतने से चूक गए है। हरिओम अच्छा नहीं कर पाए इसकी एक वजह है कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें वायरल है।
भारत समाचार
हां, मेरी वजह से पदक नहीं मिला : हरिओम





















