नई दिल्ली। एचसीएल इंफोसिस्टम ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (एचपीएसईबी) से 100 करो़ड रूपये लागत वाला एक करार हासिल कर लिया है।
इस करार के तहत एचसीएल राज्य के 14 शहरों में स्थित उपभोक्ता सेवा केंद्रों को और बिजली का हिसाब-किताब रखने के लिए, आंक़डे व आईटी अनुप्रयोग मुहैया कराएगी। कंपनी की ओर से सोमवार को कहा गया कि वह एक व्यापक एरिया नेटवर्क तैयार करने के साथ ही वर्तमान डाटा केंद्र का आधुनिकीकरण करेगी और एक आपदा सुधार केंद्र की स्थापना करेगी।
भारत समाचार
एचसीएल को मिली 100 करो़ड रूपये की परियोजना





















