कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में 3 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

पटना। बिहार में मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को तीन संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कई हथियार और संगठन में भर्ती संबंधी आवेदन पत्र भी बरामद किए गए हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील नायक ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि पिछले दिनों हुई कजरा जंगल मुठभे़ड में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कुछ सदस्य गांव में आए हुए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि तीनों नक्सली हार्डकोर बताए जाते हैं। इनके पास से दो देसी बम, दो रिवाल्वर सहित ब़डी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। नायक ने बताया कि संगठन में भर्ती संबंधी आवेदन पत्र भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे नक्सली गतिविधियों के बारे में कुछ जानकारी मिल जाए।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें