कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

होण्डा की नई सुपर स्पलेंडर पेश

नई दिल्ली। दुपहिया वाहन वाली देश की प्रमुख कंपनी हीरो होण्डा ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर 125 सीसी श्रेणी के बाजार में अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कल नई सुपर स्पलेंडर पेश की जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 45950 रूपए है। हीरो होंडा मोटर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एवं बिक्री) अनिल दुआ ने कहा कि पिछले एक साल में 125 सीसी खंड स्थिर रहा या इसमें गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हमारा मानना है कि हम बाजार को बढा सकते हैं। हमें विश्वास है कि 125 सीसी सेगमेंट में हमारी बिक्री 15.20 प्रतिशत बढेगी। साल में लगभग 75 लाख मोटरसाइकिलों के बाजार में 125 सीसी मोटरसाइकिल की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि नए संस्करण की पेशकश के साथ हीरो होंडा पुरानी सुपर स्प्लेंडर की बिक्री बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि यह मोटरसाइकिल होंडा इंटेलिजेंट इंजिशन प्रणाली की नई तकनीक पर आधारित है। इसके कॉर्बेरेट में बदलाव किया गया है। यह सेल्फ स्टार्ट और ड्रक बे्रक में भी उपलब्ध है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें