कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कानपुर में नर कंकाल मिला, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मंगलवार को एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर के किदवईनगर इलाके में शाम को स़डक के किनारे एक बोरे में नर कंकाल पाया गया। किदवईनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि नर कंकाल कितने साल पुराना है, इस बारे में अभी हम कुछ नहीं कह सकते।
इस संबंध में हमने विशषज्ञों से सलाह मांगी है। उन्हाेंने कहा कि कुछ कू़डा बीनने वालों लोगों ने स़डक किनारे प़डे बोरे को खोला तो उन्हें नर कंकाल दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सिंह ने कहा कि नर कंकाल यहां पर कैसे आया...इस बारे में जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें