कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हैदराबाद टेस्ट : न्यूजीलैंड संतोषजनक स्थिति में

हैदराबाद। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड टीम ने अपना पहला विकेट चार रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था।
दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने लिया। श्रीसंत ने मैक्लम को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथौं कैच कराया। इसके बाद हालांकि सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस और मार्टिन गुपटिल ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का भरपूर उपयोग करते हुए समझदारी से दूसरे विकेट के लिए अब तक नाबाद 137 रन जोडे़ हैं। मिशिंटोस ने 128 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 47 रन बनाए हैं जबकि गुपटिल ने 155 गेंदौं का सामना करते हुए आठ चौकों और एक छक्के की सहायता से 79 रन जो़डे हैं। मेहमान टीम को 11 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं।
कीवी टीम ने भोजनकाल तक एक विकेट खोकर 75 रन बनाए थे। तीन मैचौं की श्रृंखला में दोनौं टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनौं टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें