6, सितंबर। दुनिया के क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी है। प्रसिद्ध पत्रिका "फोब्र्स" ने इस बात को खुलासा किया है। "फोब्र्स" ने टॉप टेन कमाऊ क्रिकेट खिलाडियों की सूची जारी की है जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी पहले स्थान पर है। धोनी के बाद इस सूची में सचिन तेदुलकर, युवराज सिंह, राहुल द्रविड और सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है। धोनी दस मिलियन अमेरीकी डॉलर की कमाई के साथ पहले स्थान पर है वहीं आठ मिलियन की कमाई के साथ सचिन दुसरे नंबर पर है। युवराज तीसरे, द्रविड को चौथे, गांगुली पांचवें और रिकी पोटिंग छठे स्थान पर है। रैकिंग का पैमाना राष्ट्रीय टीम का वेतन और विज्ञापन और क्लब खेल से होने वाली कमाई है।