कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मै फॉर्म में हूं : युवराह सिंह

पाटियाला। खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण टेस्ट टीम से बाहर हुए युवराज सिंह ने जोर देकर कहा कि वह श्रीलंका दौरे के दौरान अच्छी लय में थे और चयनकर्ताओं का फैसला उनके लिए निराशाजनक है। युवराज ने श्रीलंका में अभ्यास मैच में 118 रन की पारी खेली थी। जब गॉल में पहले टेस्ट की पारी में 52 रन बनाए थे।
युवराज मानना है कि श्रीलंका में खेले दो मैचों में एक शतक और अर्धशतक उन्होंने अस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में जगह दिलाने के लिए काफी होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चयन मेरे हाथ में नहीं है। श्रीलंका में मैने दो मैच खेले, पहले में शतक और दूसरे में अर्धशतक बनाया। अगर यह काफी नहीं है तो मै कुछ नहीं कह सकता।
युवराज ने कहा कि बेशक यह निराशाजनक है लेकिन निराशा मेरे जीवन का हिस्सा बन चुकी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें