मेलबर्न। भारत से दो टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से हारने के बाद ऑस्ट्र्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिग आलोचकों के निशाने पर है। आलोचकों ने रिकी पॉन्टिग को कप्तानी से हटाने की मांग की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ज्यॉफ लॉसन ने चयनकर्ताओं से मांग करते हुए कहा, पोटिंग पांच सीरीज हार चुके है। अब कप्तानी माइकल क्लार्क को दी जानी चाहिए।
लॉसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भारत का उदाहरण लेना चाहिए जिसने तेंदुलकर पर कप्तानी का बोझ लादने के बजाए बल्लेबाजी पर ध्यान देने का मौका दिया। उसी प्रकार क्लार्क कप्तानी संभालेंगे तो पॉन्टिग अपनी बैटिंग पर पूरा ध्यान दें सकते है।
दूसरी ओर पोटिंग का कहना है कि कप्तान के रूप में वही ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। पॉन्टिग ने कहा, बेहतर आगाज करने के बावजूद हम इसे भुना नही सके। मैं नाकाम रहने से निराश हूं। मैं अपने खेल और कप्तानी के बारे में अभी भी सीख रहा हूं और अन्य खिलाडी भी अपने पिछले दौरे से जरा भी सीखेंगे तो यह हमे एशेज सीरीज में आगे रखेगा। मैं अपना उसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखूंगा। जैसा कि मैंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बनने के बाद किया। मेरे इस रास्ते की कोई अगर आलोचना करता है तो इस बारे में कुछ नही कर सकता। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भी इससे पहले पॉन्टिग की कप्तानी पर सवाल उठाए थे।
भारत समाचार
आलोचकों ने पोटिंग को कप्तानी से हटाने को कहा





















