नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार खेलगांव पहुंच तो जैसे ही उन्होंने पलंग पर बैठा तो उनका पलंग टूट गया। यह देखकर वहां उपस्थित अन्य मुक्केबाज भी आश्चर्य में पड गए। इस पर मुक्केबाज अखिल कुमार का कहना है कि खेलगांव पहुंचकर मुझे झटका लगा जब बिस्तर पर बैठते ही वो टूट गया। जब मैंने जांच की तो मालूम चला कि बेड में प्लाइवुड लगाया ही नही गया था। उन्होंने कहा इतना लंबा सफर के बाद मैं थक गया और जब आराम के लिए पलंग पर बैठा तो वह टूट गया। उन्होंने कहा कि एथलीटों को रोकने की अच्छी व्यवस्था करनी चाहिए थी। यहां के बाथरूम भी बहुत खराब है। यह बात मैंने अपने कोच को बता दी है।
गौरतलब है कि अखिल ने वर्ष 2006 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अखिल, विजेंदर तथा अन्य साथियों समेत शनिवार को खेल गांव पहुंचे थे।
भारत समाचार
खेलगांव में मुक्केबाज अखिल का पलंग टूटा





















