कराची। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि पिछले महीने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटरों द्वारा कोई ग़डब़डी किए जाने का कोई सबूत उसे नहीं मिल पाया है।
आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है, ""लंदन के द ओवल में 17 सितम्बर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैंच के बारे में लगाए गए आरोपों की गहन जांच के बाद भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई ने उपलब्ध सभी जानकारियों का सत्यापन किया है और इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि संदिग्ध खिलाç़डयों या कर्मचारियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।"" बयान में कहा गया है, ""जांच पूरी हो गई है, लेकिन यदि कोई नया और पुख्ता सबूत सामने आता है तो भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई मामले को फिर से खोलेगी।""
भारत समाचार
पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आईसीसी से क्लीन चिट





















