कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: भारत नंबर वन पर बरकरार

नई दिल्ली। बेंगलुरू टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो टेस्टों की सीरीज में 2-0 से धोते हुए विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम के रूप में अपनी बादशाहत मजबूत कर ली है जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलकर आईसीसी टेस्ट रैकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गया है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरू में दूसरा और अंतिम टेस्ट सात विकेट से जीता और टेस्ट रैंकिंग में चोटी के स्थान पर पकड को और मजबूत कर लिया। इंडिया टीम 130 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है जबकि दूसरे स्थान पर 119 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका है। श्रीलंका 115 अंकों के साथ तीसरे और इंग्लैंड 112 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 110 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें