कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में 5वें चरण की अधिसूचना जारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 35 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। राज्य के निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल देवानंद कुंवर के आदेश के बाद पांचवें चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई।
अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी अब इन सीटों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर तक चलेगी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 23 अक्टूबर को की जाएगी। प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में भोजपुर, नवादा, नालंदा, गया, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल और पटना जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव कराए जाएंगे। सभी सीटों की मतगणना 24 नवंबर को की जाएगी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें