जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने सशस्त्र सेना विशेष शक्तियां अधिनियम के तहत 41 मामलों में सैन्य कर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। यह जानकारी सेना के एक प्रवक्ता ने शनिवार को दी।
सेना के उत्तरी कमान के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि 36 मामलों को जांच के लिए भेज दिया गया है और पांच की जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि जिन 36 मामलों को जांच के लिए भेजा गया है, उनमें से 14 मामलों में मुकदमा चलाने की केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी है। प्रवक्ता ने कहा कि दो अन्य मामले सुलझ गए हैं। एक मामले को जम्मू एवं कश्मीर सरकार के पास वापस भेज दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि अन्य 19 मामले सेना मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय में प्रक्रिया में हैं।





















