कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्लीपिंग डॉग्स में अभिनय करेंगे टॉम!

लंदन। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ऑस्कर विजेता फिल्मकार कैथरीन बिग्लो की नई फिल्म "स्लीपिंग डॉग्स" में अभिनय कर सकते हैं। इस फिल्म में अभिनय के लिए उनकी बातचीत चल रही है। "द हर्ट लॉकर" के लिए ऑस्कर जीतने के बाद से यह बिग्लो के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के साथ वह एक बार फिर लेखक मार्क बोअल के साथ काम करेंगी।
लियोनार्दो डीकैप्रियो, शॉन पेन और क्रिश्चन बेल के साथ टॉम को भी इस फिल्म में लेने की अटकलें हैं। वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक यह फिल्म अर्जेटीना, पराग्वे और ब्राजील के सीमा क्षेत्र में काम करने वाले पांच आदमियों की कहानी है। यह इलाका इन क्षेत्रों में संगठित अपराध का केंद्र है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें