न्यूयार्क। केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने अमेरिकी ओपन के युगल मुकाबले के फाइनल में जगह बनाने वाले भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जो़डीदार एसाम उल-हक-कुरैशी को बधाई दी है।
गिल ने गुरूवार को कहा कि जिस तरह बोपन्ना और कुरैशी साथ-साथ खेलकर अपने परिजनों और देश का नाम रोशन कर रहे हैं, ठीक उसी तरह भारत और पाकिस्तान साथ-साथ खेलकर अपने बीच की दूरियों को क्यों नहीं मिटा सकतेक् गिल ने बोपन्ना-कुरैशी को जीत की बधाई देने के बाद पत्रकारों से कहा, ""मैं सबसे एक ही सवाल करना चाहता हूं। अगर बोपन्ना और कुरैशी साथ-साथ खेल सकते हैं तो फिर भारत और पाकिस्तान क्यों नहींक् हमें इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।""
पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने के प्रयास के दौरान बोपन्ना-कुरैशी की 16वीं वरीयता प्राप्त जो़डी ने बुधवार को न्यूयार्क में अर्जेटीना के एडवर्डो श्वांक और हिरासियो जेबालोस की जो़डी को 7-6, 6-4 से पराजित किया। इस जो़डी ने मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के डिक नार्मन और दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी की 10वीं वरीयता प्राप्त जो़डी को 7-5, 7-6 (2) से पराजित किया था।
भारत समाचार
बोपन्ना-कुरैशी की तरह क्यों नहीं खेल सकते भारत-पाक : गिल





















