कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओलम्पिक समिति अंतिम फैसला लेगी: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने शुक्रवार को कहा कि यदि दिल्ली जाने का फैसला मुझे करना होता तो अभी तक की सूचनाओं के आधार में वहां जाने का फैसला कर लेता। की ने गुरूवार रात को दिल्ली में सुरक्षा की स्थितियों की ताजा जानकारियों की समीक्षा की और कहा कि न्यूजीलैंड टीम को दिल्ली भेजने का फैसला न्यूजीलैंड ओलम्पिक समिति (एनजेडओसी) को करना है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह फैसला करना होता तो वह जरूर दिल्ली जाते। स्थानीय समाचार पत्र "न्यूजीलैंड हेराल्ड" के मुताबिक की ने कहा, ""यदि मुझे अपने लिए यह फैसला करना होता तो मैं वहां जाने का फैसला करता।""
उन्होंने कहा, ""ओलम्पिक समिति को लगता है कि खेलों में न्यूजीलैंड की टीम के हिस्सा लेने का फैसला करने के लिए उन्हें कुछ और समय चाहिए।"" इससे पहले की ने कहा था कि यदि दिल्ली में खेल सफल नहीं हुए और इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए अनिच्छुक कीवी खिल़ाड़ी इसमें शामिल नहीं हुए तो उन्हें बेहद निराशा होगी। शुक्रवार को हालांकि उन्होंने कहा कि खेलों में शामिल होने का फैसला टीम को स्वयं करना है।
उन्होंने कहा, ""यदि न्यूजीलैंड की टीम खेलों में शामिल नहीं होने का फैसला करती है तो यह काफी दुखद होगा। हमारी टीम नहीं भेजे जाने की आशंका इसलिए पैदा हुई क्योंकि कई देश स्थितियों पर हमारी तरह ही विचार कर रहे है।"" की ने कहा कि खिलाडियों ने खेलों के लिए तैयारियों पर काफी समय और ऊर्जा खर्च की है यदि वह वहां नहीं जा पाते तो यह दुखद होगा। उन्होंने कहा, ""यदि वे नहीं जा पाते तो यह बेहद दुखदायी होगा।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें