कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एफवन कैलेंडर में भारत के प्रवेश से विजय माल्या खुश

मुंबई। फोर्स इंडिया के मालिक विजय माल्या ने अगले साल फार्मूला वन कैलेंडर में भारत को शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए विश्व मोटर स्पोट्र्स की शीर्ष ईकाई फिया के इस फैसले को सपना सच होने जैसा बताया है। माल्या ने इस बारे में एक बयान में कहा कि भारत की पहली एफवन टीम फोर्स इंडिया का प्रिसिपल, भारतीय मोटर स्पोट्र्स क्लब महासंघ का अध्यक्ष और फिया विश्व मोटर स्पोट्र्स काउंसिल का सदस्य होने के नाते मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते मुझे इस पर गर्व है। हर साल दुनिया में 20 एफवन रेस होती है और हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत इस सूची में है। माल्या ने उम्मीद जताई कि नोएडा में ट्रैक 30 जुलाई 2011 की समय सीमा तक तैयार हो जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें