पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में बाढ़ की विभीषिका बढ़ती जा रही है। बाढ़ से जिले के करीब 60 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
गोपालगंज जिले के एक अधिकारी के अनुसार बाढ़ से बरौली और सिधवलिया प्रखंड के करीब 60 गांव प्रभावित हुए हैं। गंडक नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और बरौली-सीवान मार्ग के ऊपर आने से आवागमन ठप्प हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे में बाढ़ का पानी बैकुंठपुर प्रखंड में प्रवेश कर जाएगा। अधिकारियों के अनुसार बाढ़ की वजह से अब तक करीब 60 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।
उधर, प्रशासन ने बरौली प्रखंड में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगा राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) पीç़डतों का इलाज भी करेगा। एनडीआरएफ द्वितीय वाहनी के उप कमांडेंट जी$ सेरपा ने बताया कि गोपालगंज में एनडीआरएफ की सात टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बाढ़ में फंसे एक हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। कई गांवों का संपर्क जिला से पूरी तरह कट चुका है। उल्लेखनीय है कि गोपालगंज के बरौली प्रखंड के सेमरिया गांव के पास रविवार को गंडक नदी का बांध टूट गया था।
भारत समाचार
गोपालगंज में बाढ़ से 60 गांव प्रभावित





















