लंदन। गायक जॉर्ज माइकल अपनी नशे की लत से उबरने के लिए पुनर्वास केंद्र जाना चाहते हैं। माइकल सोमवार को ही जेल से रिहा हुए हैं। वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक माइकल को नशा करके वाहन चलाने और भांग रखने की वजह से आठ सप्ताह जेल की सजा हुई थी लेकिन उन्हें चार सप्ताह बाद ही रिहा कर दिया गया। माइकल कहते हैं कि वह अपनी नशे की लत से छुटकारा पाकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। उनका कहना है कि जेल बहुत डरावनी जगह है और वह दोबारा वहां नहीं जाना चाहते।
भारत समाचार
पुनर्वास केंद्र जाना चाहते हैं माइकल





















