कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशियाई खेल: भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल-2010 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को एशियाई खेलों के लिए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और जापान के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

12 से 27 नवम्बर तक चीन के शहर गुआंगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं। 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। उसका पहला मैच 15 नवम्बर को हांगकांग से है जबकि उसे 20 नवम्बर को पाकिस्तान से भि़डना है। दूसरी ओर, दोहा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम को अपने पहले मैच में मलेशिया से भि़ड़ना है। भारतीय टीम को राउंड रोबिन लीग आधार पर चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, कजाकिस्तान और थाईलैंड के साथ खेलना है। कार्यक्रम इस प्रकार है : पुरूष : 15 नवम्बर : भारत बनाम हांगकांग 17 नवम्बर : भारत बनाम बांग्लादेश 20 नवम्बर : भारत बनाम पाकिस्तान 21 नवम्बर : भारत बनाम जापान 23 नवम्बर : वर्गीकरण मैच और सेमीफाइनल 25 नवम्बर : कांस्य पदक के लिए मैच और फाइनल महिला : 13 नवम्बर : भारत बनाम मलेशिया 16 नवम्बर : भारत बनाम जापान 17 नवम्बर : भारत बनाम कोरिया 19 नवम्बर : भारत बनाम थाईलैंड 20 नवम्बर : भारत बनाम कजाकिस्तान 22 नवम्बर : भारत बनाम चीन 24 नवम्बर : फाइनल मैच >

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें