नई दिल्ली। देश का अब तक का सबसे बडा आईपीओ आज से खुल गया है। ज्यादातर जानकार इसे निवेशकों के लिए बडा मौका मान रहे है। करीब 15 हजार रूपए जुटाने के लिए कोल इंडिया का यह आईपीओ 21 तारीख तक खुला रहेगा।
यह अब तक का देश का सबसे बडा आईपीओ है। दुनिया की सबसे बडी कोयला कंपनी कोल इंडिया अब आम जनता से पैसे जुटाने के लिए बाजार में आ गई है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 15 हजार करोड रूपए जुटाने की तैयारी में है। कोल इंडिया का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला है और इसमें 21 अक्टूबर तक रिटेल निवेशक पैसे लगा सकेंगे। इसका प्राइस बैड 225-245 रूपए रखा गया है। रिटेल निवेशकों को इसमें पांच प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। एक रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा एक लाख रूपए तकके निवेश की अर्जी लगा सकेंगे और यह अर्जी कम से कम 25 शेयरों के लॉट के लिए होगी। शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले ही कोल इंडिया के आईपीओ पर दुनिया भर की नजर लगी है। ज्यादातर जानकार कोल इंडिया के आईपीओ को सोने की खान मान रहे है। यह पहला आईपीओ है जिसमें क्रिसिल, आईसीआरए और केयर तीनों रेटिंग एजेसियों ने फाइव स्टार रेंटिंग दी है। कोल इंडिया दुनिया की सबसे बडी कोयला कंपनी है। देश के 520 मिलियन टन में से 430 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कोल इंडिया ही करती है। कोयलों में कंपनी का एकाधिकार है, जिसे अगले 20 सालों तक किसी से चुनौती मिली नहीं दिख रही है।





















