कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रतन टाटा दशक के उद्योगपति चुने गए

मुंबई। रतन टाटा को "दशक के उद्योपति" (बिजनेसमैन ऑफ द डिकेड) का सम्मान देते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने कहा कि टाटा ईमानदारी, अखंडता और प्रभावी नेतृत्वशीलता के पर्याय हैं। इंडो-इजरायली चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से शुक्रवार को यह अवॉर्ड देते हुए शंकरनारायणन ने कहा कि टाटा ने हमेशा राष्ट्र को प्राथमिकता में रखा और व्यापार को विश्वास और मूल्यों से जो़डे रखा।

उन्होंने कहा कि टाटा समूह हर भारतीय के जीवन को किसी न किसी रूप में छूता है। राज्यपाल ने कहा, ""टाटा अपनी चाय के जरिए हमारी सुबह को तरोताजा बनाते हैं तो हमारे खाने में उनका नमक भी होता है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि टाटा समूह प्रत्येक भारतीय के जीवन को किसी न किसी रूप से छूता है।"" सम्मान समारोह के दौरान टाटा ने कहा कि वह कई वक्ताओं द्वारा लगातार उनकी प्रशंसा में कहे गए शब्दों से वह काफी असहज हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत और इजरायल के बीच आपसी संबंधों में वृद्धि की कई संभावनाएं देख रहे हैं। भारत और इजरायल कृषि एवं उच्चा तकनीक के क्षेत्र में आपसी संबंध बढ़ा सकते हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें