लास एंजेलिस। गायक कीथ रिचड्र्स ने खुलासा किया है कि "रॉलिंग स्टोन्स" बैंड के उनके साथी मिक जैगर के साथ दोस्ती निभाना बहुत मुश्किल है क्योंकि वह बहुत ज्यादा अधिकार जताते हैं।
वेबसाइट "एस शोबीज डॉट कॉम" के मुताबिक रिचड्र्स ने अपनी आत्मकथा "लाइफ" में स्वीकार किया है कि जैगर उनके अन्य पुरूष मित्रों से ईष्र्या करते थे इसलिए उनका मित्र बने रहना बहुत मुश्किल था। रिचड्र्स ने आत्मकथा में लिखा है कि उन्हें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उनके और भी मित्र थे इसलिए जैगर उनसे ईष्र्या करते थे।
भारत समाचार
अधिकार जताते हैं जैगर : रिचड्र्स





















