लंदन। नाटकीय रूप से वजन घटाने पर अपनी छवि में हुए सुधार के बाद गायिका केली ऑस्बर्न ने तय किया है कि वह उनकी पहचान बने कुछ टैटू मिटा देंगी। वेबसाइट "डेली मेल डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक केली ने उनकी नई फिल्म "शुड हेव बीन रोमियो" की शूटिंग के दौरान यह निर्णय लिया। इस फिल्म के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने उनके बदन के कुछ टैटू मेकअप से ढक दिए थे।
केली कहती हैं कि उनके बदन पर बने टैटू में से कुछ का बहुत विशिष्ट मतलब है। मेकअप के दौरान इनमें से कुछ को ढक दिया गया था लेकिन वह यह नहीं कह सकीं कि उन्हें वे कितने याद आ रहे थे। केली ने कहा कि उन्होंने चिकित्सक से बात की है और लेजर तकनीक के जरिए उनके टैटू निकाले जाएंगे। वह सबसे पहले अपने हाथ पर बने एक कीबोर्ड टैटू को हटवाएंगी।
भारत समाचार
टैटू से छुटकारा चाहती हैं केली





















