कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोçच्चा में युवा बिग्रेड के भरोसे उतरेगी टीम इंडिया

कोçच्चा। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में रविवार से शुरू हो रहे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की सेना अपने स्टार खिलाç़डयों की गैरमौजूदगी में युवा बिग्रेड के भरोसे मैदान पर उतरेगी। टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से कंगारूओं को धूल चटाने वाली टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। टेस्ट श्रृंखला में मिली करारी हार से आस्ट्रेलिया के एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले माइकल कलार्क दबाव में हैं। इस बार के भारत दौर पर अपने खराब प्रदर्शन के कारण भी वह हताश हैं। चोट और अराम के चलते स्टार भारतीय खिलाç़डयों मसलन सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की गैर मौजूदगी में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में आस्ट्रेलियाई टीम को अच्छा प्रदर्शन करने का यह बेहतर मौका होगा। लेकिन दूसरी तरफ देखा जाए तो कोच्चि का नेहरू स्टेडियम भारत के लिए भाग्यशाली रहा है। इस मैदान पर भारत ने अभी तक छह मैच खेले हैं, जिनमें से चार में उसे विजय मिली है जबकि तीन साल पहले दो अक्टूबर 2007 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मुकाबले में उसे 84 रनों से शिकस्त का सामना करना प़डा था। आस्टे्रलिया ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना प़डा है। रविवार से शुरू हो रहे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। जबकि भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तेंदुलकर, जहीर, अक्रामक सलामी बल्लेबाज सहवाग और हरभजन सिंह को विश्राम दिया है। ऎसे में दोबरा वापसी कर रहे युवराज सिंह और धौनी ब्रिगेड के सदस्य सुरेश रैना, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज आषीश नेहरा पर पूरा भार होगा।
भारत को हालांकि रविवार से शुरू हो रहे इस मैच में सहवाग की कमी खलेगी। जिन्होंने इस मैदान पर दो मैचों में 67 की बेहतरीन औसत की बदौलत 134 रन बनाए हैं। टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे युवराज सिंह अब तक इस मैदान पर तीन मैचों में 24-66 की औसत से केवल 74 रन बना पाएं हैं। साथ ही वह वह इस पिच पर अपने रिकार्ड में सुधार करते हुए धमाकेदार पारी खेल सकते हैं। कप्तान धौनी भी यहां तीन मैचों में 35.50 की औसत से 71 रन बना पाए हैं। जबकि रैना का औसत 21 रन है। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को एक नायाब रूप में नेहरू स्टेडियम में उतरेगी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में पहली बार धोनी की टीम अपने नए जर्सी में उतरेगी। इस जर्सी को पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से तैयार किया गया है। नेहरू स्टेडियम में एकदिवसीय मैच के दौरान शिखर धवन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज हो सकता है। धौनी की अगुवाई वाली भारतीय एकदिवसीय टीम में एम.विजय, शिखर धवन, सुरेश रैना, युवराज सिंह, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंदर जडेजा, आर. अश्विन, प्रवीन कुमार, आशीष नेहरा और मुनफ पटेल शामिल हैं। अगर मैदान की स्थित की बात की जाए तो, इस एकदिवसीय मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। स्टेडियम प्रबंधन समिति के सदस्य मैदान को सूखाने में लगे हुए हैं। इसके चलते आस्ट्रेलियाई टीम को शुक्रवार को अपना अभ्यास कार्यक्रम रद्द करना प़डा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें