कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अहमदाबाद टेस्ट : पांचवें दिन के महत्वपूर्ण तथ्य

अहमदाबाद। मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन की कुछ झलकियां इस प्रकार हैं-
हरभजन का शतक : भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने 88 टेस्ट मैचों में अपने करियर का पहला शतक ज़ड श्रीलंका के चामिंडा वास और भारत के अनिल कुंबले को पीछे छो़ड दिया। वास ने अपने 97वें जबकि कुंबले ने 118वें टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था। सातवें विकेट के लिए सर्वाधिक रनों की साझेदारी : लक्ष्मण और हरभजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सातवें विकेट के लिए 163 रनों की सर्वाधिक साझेदारी की। इससे पहले नेपियर में 1989-90 में सचिन तेंदुलकर और किरन मोरे ने 128 रन बनाए थे। 20वीं बार शून्य पर आउट हुए जहीर खान : अपने टेस्ट करियर में जहीर खान न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी बार जबकि कुल 20वीं बार शून्य पर आउट हुए। इससे पहले भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी भी टेस्ट मैचों में कुल 20 बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्मण का 5वां अर्धशतक वीवीएस.लक्ष्मण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां अर्धशतक बनाया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें