कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आस्ट्रेलिया ने इंग्लैड के हराकर बढत हासिल की

नाटिंघम, 16 सितंबर। आस्ट्रेलिया ने पांचवें वनडे क्रिकेट मैच में इंग्लैड को चार विकेट से हराकर सात मैचो की श्रृंखला में 5-0 की बढत बना ली। जीत के लिए 300 रन के लक्ष्य के जवाब में चैम्पियन बल्लेबाज पोटिंग ने 126 रन बनाये जो इंग्लैड के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2002 में मेलबर्न में चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 119 रन बनाये थे। स्टुअर्ट ब्राड ने 44वें ओवर में दो विकेट लेकर जब कैमल फग्यरूसन पगबाघा आउट हो गए और पोटिंग ने लांग आफ पर ओवैस शाह को कैच दे दिया। उस समय आस्ट्रेलिया को 36 गेंद में 39 रन चाहिए थे। कैमरून व्हाइट और मिशेल जानसन ने टीम को जीत तक पहुंचया। जानसन ने रियान साइडबाटम को छक्का लगाकर आस्ट्रेलिया को दस गेंद शेष रहते जीत दिला दी। श्रृंखला में लगातार नाकाम रहे इंग्लैड के बल्लेबाजों ने 299 रन बनाये लेकिन वह काफी नहीं था। ईयोन मोर्गन ने सर्वाघिक 58 रन जोडे। पोटिंग ने उपकप्तान माइकल क्लार्क (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें