नई दिल्ली। देश में पेट्रोल कीमतों में वृद्धि तय करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में अभी दो सप्ताह और लगेंगे।
पर डीजल, केरोसीन ऑयल और रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि वापस नही ली जाएगी। सरकार ने पिछले माह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के दामों पर नियंत्रण मुक्त करने का फैसला लिया। इसके अनुसार पेट्रोल के दाम 3.50 रूपए प्रति लीटर बढा दिए गए व डीजल में दो रूपए की ही वृद्धि की गई। डीजल के मूल्य पर सरकार का नियंत्रण अभी बना रह सकता है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अध्यक्ष बी एम बंसल ने कहा कि देश में पेट्रोल कीमतों में वृद्धि तय करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में अभी दो सप्ताह और लगेंगे। इसी बीच पेट्रोलिय एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव एस सुदर्शन ने कहा कि कीमतों में बदलाव की अवधि के बारे में तेल कंपनियां अभी विचार विमर्श कर रही है। उन्होंने कहा, हम जल्द ही तेल विपणन कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय इस सिलसिले में 15 जुलाई के बाद बैठक बुला सकता है।
भारत समाचार
पेट्रोल कीमतों में वृद्धि तय करने की प्रक्रिया में दो सप्ताह और लगेंगे





















