कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हैदराबाद टेस्ट : कीवी टीम का दूसरा विकेट गिरा

हैदराबाद। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 151 रन के कुल योग पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। दूसरे विकेट के रूप में मार्टिन गुपटिल पेवेलियन लौटे।
गुपटिल ने 160 गेंदों की शानदार पारी के दौरान नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए। गुपटिल और सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस ने दूसरे विकेट के लिए 147 रनौं की बहुमूल्य साझेदारी निभाकर अपनी टीम को उस समय सहारा दिया जब उसने चार रन के कुल योग पर ब्रेंडन मैक्लम का विकेट गंवा दिया था। दिग्गज बल्लेबाज मैक्लम चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने लिया।
श्रीसंत ने मैक्लम को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथौं कैच कराया। इसके बाद मिशिंटोस और गुपटिल ने भोजनकाल तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का भरपूर उपयोग करते हुए समझदारी से दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। मिशिंटोस ने 151 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 55 रन बनाए हैं रॉस टेलर चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। गुपटिल के साथ शतकीय साझेदारी करने वाले मिशिंटोस ने अपना पांचवां अर्धशतक ज़्ाडा।
गुपटिल के बल्ले से चौथा अर्धशतक निकला। तीन मैचौं की श्रृंखला में दोनौं टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनौं टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें