कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कंपनियां कर रही है नई नियुक्तियां

बंगलूर। सभी पदों पर सही उम्मीदवार की नियुक्ति करने के लिए कंपनियां केवल संदर्भ पर ही निर्भर नहीं है, कंपनियों उपयुक्त उम्मीदवारों की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए कई तरह के उपाय भी अपना रही है।
कार्यकारियों का चयन कराने वाली कंपनी ग्लोबलहंट के निदेशक सुनील गोयल ने कहा-एक दशक पहले, उम्मीदवार का चयन करने में संदर्भ की सहायता ली जाती थी, परन्तु गत पांच-छह वर्ष में देखा गया कि अधिकतर वैश्विक और घरेलू कंपनियां उम्मीदवारी की जांच में सतर्कता बरत रही है। उन्होंने कहा इस तरह के उपाय ब़डी भारतीय कंपनियों में नहीं, बल्कि ब़डी भारतीय कंपनियों और मध्यम आकार वाले संगठनों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
क्योंकि वे विश्वसनीय लोगों को नौकरी पर रखना चाहते हैं। सुनील गोयल ने बताया कि कंपनियां जांच में यह पता लगाना चाहती है कि उम्मीदवार की पिछली नौकरी अवधि का ब्योरा सही है या नही और उम्मीदवार की गिनाई गई उपलब्धियां कहां तक सही हैं। इसके अलावा, जो पारिश्रमिक उसे पिछली कंपनी में मिलता था, इस दावे में कितना दम हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच इसलिए भी अहम है क्योकि उम्मीदवार आमतौर संदर्भ के लिए अपने दोस्तों को नाम देते हैं और यह दांवा करते है कि अमुक व्यक्ति उनका बॉस था। यहीं नहीं, कभी कभी उम्मीदवार अपने सहकर्मियों की उपलब्धियों कों अपनी उपलब्धि बताते हुए पाए जाते है जिससे नियोक्ता भ्रमित होकर उम्मीदवार को नौकरी पर रख ले।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें