नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सोमवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह (एनएसजी) जैसे बहुपक्षीय संगठनों में सदस्यता के लिए अमेरिकी समर्थन का भारत स्वागत करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ""परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह जैसे बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रक तंत्रों में भारत की सदस्यता के लिए अमेरिकी समर्थन का हम स्वागत करते हैं।""
मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका ने अन्य क्षेत्रों में रणनीतिक वार्ता व्यापक करने और अफ्रीका तथा अफगानिस्तान में संयुक्त कदम उठाने का फैसला किया है। ओबामा ने अपनी बात यह कहकर प्रारम्भ की कि दोनों पक्षों ने वैश्विक मसलों पर व्यापक चर्चा की है।
उन्होंने कहा, ""हम संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को 21 वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप बनाने सहित वैश्विक मसलों पर विचार-विमर्श के लिए सहमत हुए हैं।""
भारत समाचार
एनएसजी सदस्यता के लिए अमेरिकी समर्थन का स्वागत





















